Begin typing your search above and press return to search.

MI vs PBKS IPL 2024: पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका: IPL मुकाबले से कप्तान शिखर धवन को उठा फेंका बाहर, जानिए क्या है मामला

MI vs PBKS IPL 2024: शिखर धवन पिछले दो IPL मुकाबले से बाहर है वह कंधे की चोट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुर्रन पीबीकेएस की कमान संभाल रहे हैं।

MI vs PBKS IPL 2024: पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका: IPL मुकाबले से कप्तान शिखर धवन को उठा फेंका बाहर, जानिए क्या है मामला
X
By Kapil markam

MI vs PBKS: IPL 2024: Chandigarh: IPL 2024 का 33वा मुकाबला गुरुवार 18 अप्रेल को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। दोनों टीमे आज आपस में 2-2 अंक अर्जित करने के लिए भिड़ेंगी। पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमे निचले स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल पर पंजाब 4 अंक के साथ 8वे स्थान पर वही मुंबई 4 अंक के साथ 9वे स्थान पर है। मुंबई और पंजाब के बीच अब तक 31 मुकाबले हो चुके है जिसमे मुंबई ने 16 और पंजाब ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

कंधे की चोट से जूझ रहे कप्तान शिखर धवन

इस मुकाबले में कप्तान शिखर धवन नही खेल रहे है उनकी जगह सैम कुरैन कप्तानी कर रहे है। राजस्थान के खिलाफ 13 अप्रेल को खेले गए मुकाबले में भी शिखर धवन की जगह सैम कुरैन कप्तानी कर रहे थे। दरअसल शिखर धवन पिछले दो IPL मुकाबले से बाहर है वह कंधे की चोट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुर्रन पीबीकेएस की कमान संभाल रहे हैं। कुर्रन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें पंजाब ने नीलामी में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Punjab Kings Playing XI: रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

Mumbai Indians Playing XI: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा।

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story